Categories: Crime

लगातार चौथी बार निर्विरोध रुप से बने डीएवी कॉलेज के प्रबंधक अनूप कुमार हेमकर

बलिया । डीएवी इंटर कॉलेज बिल्थरारोड के सभागार में शुक्रवार को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अनूप कुमार हेमकर को लगातार चौथी बार प्रबंधक पद की कमान सौंपी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और चुनाव अधिकारी राजेंद्र यादव, प्रधानाचार्य राजकीय विद्यालय की देखरेख में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और सात सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

जिसमें रमेश चंद वर्मा अध्यक्ष, मोहन बरनवाल उपाध्यक्ष ,अनूप कुमार हेमकर प्रबंधक, हरि प्रकाश मद्धेशिया उप प्रबंधक ,घनश्याम गुप्त कोषाध्यक्ष के अलावा अंचल वर्मा ,पवन वर्मा ,चंद्र भूषण मिश्र ,चिंटू वर्मा ,अमित सिंह ,पुनीत सिंह ,विवेक मोदनवाल सदस्य चुने गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 210 सदस्यों में 151 सदस्यों ने चुनाव में भाग लिया। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही जमकर समर्थकों ने खुशी का इजहार किया ।हेमकर को फूल -मालाओं से लाद नारे लगाए गए, साथ ही पटाखे फोड़े तथा मिठाईयां बांटी ।नवनिर्वाचित प्रबंधक हेमकर ने समर्थन के लिए आभार जताते हुए विद्यालय में पठन- पाठन, अनुशासन एवं शैक्षिक गुणवत्ता दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया। चुनाव संपन्न कराने के लिए तहसीलदार यशवंतराव, थाना निरीक्षक जेसी भारती सदल -बल मौजूद रहे ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts