Categories: Crime

हे भगवान् – जुवे में हारा पत्नी को, जीतने वालो ने किया सामूहिक दुष्कर्म

आफताब फारुकी.

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की एक घटना ने इंसानियत और रिश्तो को दागदार कर दिया है. घटना आप लोगो ने तो बहुत सुना होगा की लोग जुए में बहुत कुछ हार जाते है लेकिन एक पति ने अपनी पत्नी को जुए में लगा दिया और हार भी गया. यही तक बात ख़त्म नहीं होती है जीतने वाले लोगो ने इसके भी अधिक शर्मनाक हरकत करते हुवे महिला के साथ दो लोगो ने दुष्कर्म किया.

मध्य प्रदेश के इंदौर की एक 38 वर्षीय महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि उसका पति उसे जुए में हार गया और यह बाजी जीतने वाले दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला पुलिस थाने की प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया, ‘हमने इस आरोप की जांच के सिलसिले में सभी सम्बंधित पक्षों को औपचारिक बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने बुलाया है। उन्होंने कहा, चूंकि मामले में फिलहाल तथ्यों की तसदीक नहीं हो सकी है, इसलिए महिला की शिकायत पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि महिला ने मंगलवार को यहां जन सुनवाई (पुलिस का साप्ताहिक कार्यक्रम जहां आम लोग अपनी शिकायतें पेश करते हैं) के दौरान अपने पति किशोर पर आरोप लगाया कि वह कुछ दिन पहले उसे जुए में दांव पर लगाकर हार गया। इसके बाद नौशाद और घनश्याम नाम के दो लोगों ने यह दावा करते हुए उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया कि उन्होंने उसे जुए में जीता है। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि इस कथित घटना के बाद वह अपने पति से अलग रहने लगी थी, लेकिन उसका पति और उसे कथित तौर पर जुए में जीतने वाले दोनों लोग उसे लगातार परेशान कर रहे हैं।                      
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts