Categories: Crime

चाय की दुकान पर टूटकर गिरा एचटी तार, दूकानदार की मौत

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के मलप हरसेनपुर निवासी कपूरचन्द्र गुप्त (45) पुत्र मोतीचन्द्र की मौत गुरुवार को अचानक करेंट की जद में आने से हो गयी। कपूरचन्द्र की मौत से उसके पूरे परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि मलप हरसेनपुर चट्टी पर चाय दुकान चलाकर कपूरचन्द्र अपने परिवार की परवरिश करता था। गुरुवार को वह चाय दुकान पर ही कप-गिलास धो रहा था, तभी उस पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

तार टूटकर गिरने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी। लाइन कटी, लेकिन देर हो चुकी है। कपूरचन्द्र की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। लोग बिजली विभाग की लापरवाही को कोस रहे थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts