व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने 17 जुलाई को नयी दिल्ली में वित्त मंत्री से मुलाकात की। एक कपड़ा व्यापारी मनोज अग्रवाल ने बताया, मुलाकात के दौरान वित्त मंत्री जेटली ने हमें आश्वासन दिया कि कपड़े पर जीएसटी के मुद्दे पर जीएसटी परिषद की अगली बैठक में विचार किया जायेगा। यह बैठक पांच अगस्त को होगी। उनके इस आश्वासन के बाद हमने तब तक के लिये हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया है। व्यापारी ने कहा, जीएसटी की प्रस्तावित बैठक में यदि अनुकूल फैसला नहीं आता है तो हम अपनी मांग उठाने के लिये फिर से हड़ताल पर जाने का फैसला कर सकते हैं। हम कपड़े पर पांच प्रतिशत जीएसटी समाप्त किये जाने की मांग कर रहे हैं। सूरत देश के सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक है। कपड़ा व्यापारियों ने तीन जुलाई को सूरत के रिंग रोड़ पर एकत्रित होकर कपड़ा कारोबार पर जीएसटी हटाने की मांग करते हुये विरोध प्रदर्शन किया था। उसके बाद आठ जुलाई को उन्होंने कपड़ा क्षेत्र पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने के विरोध में रैली निकाली।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…