इमरान सागर
चौकाने बाली बात है कि कागजो पर आगनबाडी के केन्द्र के नाम पर प्रभारी सीडीपीओ कुसुम सरन और कार्यकत्री प्रीती आर्या लाखो का पुष्टाहार को खुद डकार रहे थे। फर्जी आगनबाडी और पुष्लाटाहार की जांच रिपोर्ट आने पर डीएम के निर्देश पर दोनो के खिलाफ विभिन्न धाराओ मे केस दर्ज कर निलम्बन की कार्यावही शुरू की गई है। तिलहर व्लॉक क्षेत्र में पांच साल से फर्जी ढंग से संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का खुलासा उस समय जब एक वकील अभिषेक शर्मा ने तहसील दिवस में सीडीपीओ की शिकायत डीएम से की। डीएम के निर्देश पर जांच हुई तो बडा खुलासा सामने आया। सीडीपी कार्यकर्त्री ने कागजो मे हेराफेरी कर खजुरिया नाम से फर्जी ढंग से आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करा लिया। यही नही पांच सालो से इस आंगनबाड़ी से लाखो का पुष्टाहार हड़पा जाने लगा जिसकी किसी को कानो कान खबर नही लगी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने केंद्र को फर्जी ढंग से संचालित करने और पुष्टाहार हड़पने के मामले मे प्रभारी सीडीपीओ कुसुम सरन और कार्यकत्री प्रीती आर्या को दोषी करार देते दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओ मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वही डीएम को निलम्बन की संस्तुति भेजी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…