Categories: Crime

बादमाशो ने स्वास्थ्य कर्मी को गोली मारकर मोटरसाइकिल लूटी

सी पी सिंह विसेन

बलिया:–रसड़ा  कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पकवाइनार-चंद्रवार मार्ग स्थित शाहमुहम्मदपुर गांव के पास शनिवार की रात सात बजे बोलेरो सवार बदमाशों बाइक सवार स्वास्थ्यकर्मी को गोली मारकर बाइक लूट भाग निकले. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायलावस्था में गिरे स्वास्थ्यकर्मी को उपचार हेतु सीएचसी पहुंचाये. वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।

थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी मिथिलेश (32) पुत्र स्व. केदार सरायभारती स्थित पीएचसी पर बीसी पीएम के पद पर कार्यरत हैं. शनिवार को वह बाइक से अपने ससुराल नगरा थाना क्षेत्र के कसेसर गांव गया था. वहीं से वह अपने गांव पटना के लिये लौट रहा था. इसी बीच काफी देर से बोलेरो से पीछा कर रहे बदमाश उसके पहुंचते ही सुनसान स्थान देख बाइक को ओवरटेक कर उसकी बाइक रुकवा दिए. अभी वह कुछ समझ पाता तब तक एक ने उसके ऊपर गोली चला दिया. जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. उसके बाद बदमाश उसकी बाइक को लेकर आराम से भाग गए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts