Categories: Crime

स्नान करते समय पोखरे मे डूबा किशोर, मौत

अंजनी राय
बलिया । सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकखान गांव के बंगरा के समीप स्थित पोखरा में नहाते समय 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने काफी प्रयास करके पोखरे से बालक के शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताते चले कि सिकन्दरपुर कस्बा के डोमनपुरा निवासी शंकरलाल श्रीवास्तव का 12 वर्षीय पुत्र रमन श्रीवास्तव गुरुवार की शाम अपने दोस्त आर्यन मोदनवाल व विशाल मोदनवाल के साथ साइकिल से बंगरा गांव के समीप पोखरे में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया। बगल में मौजूद उसके दोस्तों ने शोरगुल किया तो लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक रमन डूब चुका था। रमन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts