Categories: Crime

महिला सशक्तिकरण के संबंध में नुक्कड़ सभा का आयोजन

हर्मेश भाटिया
रामपुर. गांधी समाधि रामपुर पर पुलिस अधीक्षक रामपुर विपिन ताडा के सौजन्य से,श्रीमती सुधा सिंह अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर की अध्यक्षता में, फवाद खान एवं उसकी टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण के संबंध में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनता को जागरुक किया गया कि वह लिंग भेद (लड़का लड़की) मैं अंतर ना समझे लड़कियों को भी लड़कों के समान शिक्षा एवम् आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें

समाज में महिलाओं का शोषण जैसे दहेज उत्पीड़न,बलात्कार, हत्या आदि के लिए बनाए गए नियम एवं कानून के बारे में जानकारी दी नुक्कड़ सभा के माध्यम से बताया गया स्कूल/ कॉलेज अन्य किसी स्थान पर छात्राओं या महिलाओं को कोई अनावश्यक रूप से परेशान करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें जिससे इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके जनपद 100  डायल 1090 पावर वूमेन आदि सेवाओं के बारे में जनता को जानकारी दी गई जिससे वह इन सुविधाओं का लाभ उठा सके इस मौके पर एंटी रोमियो टीम प्रभारी श्रीमती उषा तोमर एवं उप निरीक्षक अवनीश अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts