वह रेलवे के इलाहाबाद डीआरएम आफिस में आडिट विभाग में सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत था और अपने परिवार के साथ नगर के कैन्ट थाना क्षेत्र के अशोक नगर मोहल्ले में पत्नी रीता सिंह और दो बेटियों रिया व प्रिया के साथ विगत काफी दिनों से रहे रहा था। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह उसका छोटा भाई विनोद उससे मिलने के लिए आया था। उसके जाते ही राजकुमार सिंह घर से ड्यूटी के लिए अतिशीघ्र निकल लिया। वह रेलवे स्टैण्ड में पहुंचा और परिसर में अपनी साइकिल खड़ी किया। इसके बाद उसने स्टैण्ड परिसर में लगे पंखे से गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। कुछ देरबाद रेलवे के अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे तो फांसी के फंदे पर लटकता हुआ दिखाई दिया। उसे फांसी पर देख रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को खबर दी और उसे फांसी के फंदे से उतार कर, उपचार के लिए रेलवे अस्पताल में ले गये। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग भी वहां बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। रेलवे अस्पताल कर्मचारियों की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…