संजय ठाकुर
वर्ष 2017-18 के लिए भौतिक लक्ष्य के सापेक्ष शिक्षित बेरोज़गार युवक/युवतियों को ‘‘ओ’’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिलाया जाना। जिसके लिए अर्हतायें निम्न हैं-अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टर मीडिएट या समकक्ष होनी चाहिए, प्रशिक्षणार्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए, प्रशिक्षणार्थी बेरोज़गार हो तथा किसी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष होगी। 2017-18 के प्रारम्भ होने वाले सत्र के लिए निर्धारित आवेदन पत्र आवश्यक संलग्नक सहित दिनांक 03 अगस्त, 2017 तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय, कलेक्ट्रेट मऊ में जमा किये जायेंगे। निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर प्रथम आगत प्रथम पावत के सिद्वान्त पर चयन समिति द्वारा चयन किया जायेगा। विलम्ब से प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कलेक्टेट मऊ से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट मऊ से सम्पर्क किया जा सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…