Categories: Crime

कार में मना रहे थे रंगरलिया, आ गई पुलिस फिर जाने क्या हुआ

आफताब फारुकी.

इलाहाबाद. सुहाने मौसम में मौज मस्ती करना महंगा पड़ा और बीच सड़क पर ही ज़लालत का सामना करना पड़ा. हुआ कुछ इस तरह से कि सिविल लाइन के यांत्रिक होटल के सामने कार को पार्क करके एक प्रेमी युगल अपनी प्रेम लीला में मस्त थे. कार को ही प्रेम लीला करने का स्थान बना कर प्रेमी युगल ने कार के अन्दर ही रंगरलिया मनना शुरू कर दिया था. इसी बीच उधर से गुज़र रहे

स्थानीय पुलिस कर्मियों की नज़र इस गाड़ी पर पड़ गई. सुचना पर मौके पर सम्बंधित पुलिस थाने के थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुच गये, मौके पर पहुचे पुलिस कर्मियों ने कार का दरवाज़ा खुलवाया और प्रेम रीला की रंगरलिया मना रहे प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देख पुलिस कार्यवाही शुरू कर दी. इसी बीच खुद को फंसता देख जहा युवक धीरे से सरकने के फ़िराक में था वही युवती ने कार से उतरते ही सीधे थाना प्रभारी के पैर पर गिर पड़ी और दोनों लोगो को छोड़ने के लिये गिडगिडाने लगी. मगर पुलिस कर्मी एकदम किसी कम्प्रोमाइज़ के मूड में नहीं दिखे और युवक को लेकर थाने के लिये निकल गये. समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही अग्रसारित है.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts