Categories: Crime

दो साल पूर्व गायब लड़की अचानक पहुची घर

महराजगंज-ठूठीवारी।

बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा स्थित काली मंदिर के समीप रहने वाली किशोरी दो वर्ष पूर्व अचानक गायब हो गयी थी। किन्तु इतने दिनो बाद जब बुधवार को घर पहुची तो पुत्री को देख घरवालो में खुशी का ठिकाना नही रहा। पर जब अपने पिछले बीते दो वर्ष की हालत को लड़की ने घरवालो को बताई तो लड़की के आपबीती सुनकर घरवाले हैरान हो गए।

घटना 2 सितम्बर 2015 की है जब अचानक 12 वर्षीय पुत्री मीरा गौड़ घर से गायब हो गयी पिता बैजू गौड़ ने नाबालिक पुत्री की खोज के लिए बार बार थाना का चक्कर काटता रहा किन्तु उसे निराशा ही हाथ लगी थक हार कर बरगदवा थाना में 2 वर्ष पूर्व गुमसुदी कि रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अचानक पुत्री के घर आ जाने से पिता बैजू गौड़ ने तत्काल सूचना बरगदवा थाना को दी।
लड़की के अनुसार कहानी जो सामने आई है उसमे किशोरी का आरोप है कि ठूठीबारी निवासी व्यक्ति संतलाल यादव बंधक बनाकर उससे घर का कामकाज  कराता  था। बुधवार को मौका मिलते ही किशोरी बरगदवा के लिए भाग निकली। और अपने घर पहुच कर आपबीती बताई। परन्तु मामले का एक पहलू यह भी सोचने पर मजबूर करता है कि लड़की के घर से मात्र 4किमी की दूरी पर ठूठीबारी काफी घना कस्बा है, लड़की भी इतनी नाबालिग व कम उम्र नही है कि बिरोध व संघर्ष ना करे|
यैसे मे पूरा मामला व सच्चाई तभी सामने आयेगी जब पुलिस सही तरीके से इसकी जांच करे| इस बाबत थानाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाई जा चुकी है लिहाजा केश की पुनः कार्यवाही के लिए न्यायालय से अनुमति लेकर जाँच की कार्यवाही की जाएगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts