Categories: Crime

प्रधान से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

अंजनी राय 

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौली गांव के प्रधान रमायन यादव व इनके नाते रिश्तेदारों से फोन कर रंगदारी मांगने वाले को सर्विलांस के सहारे स्वाट व सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन यादव पुत्र सुदर्शन यादव सहतवार कस्बा के वार्ड नम्बर 14 का निवासी है। इसके पास से पुलिस ने धमकी देने वाला दो मोबाइल व सीम भी बरामद कर लिया है। अर्जुन की गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार राहत महसूस कर रहा है।

बताया जा रहा है कि अर्जुन यादव जेल का अपराधी बनकर रमायन यादव को फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। न देने पर हत्या करने की धमकी भी दे रहा था। इससे परेशान रमायन ने सहतवार व रेवती थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुजाता सिंह ने स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया था। शुक्रवार को टीम ने रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरूखा मंदिर से अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अर्जुन ने अपना जुर्म भी कबूल किया। पुलिस ने शुक्रवार को ही उसे चालान न्यायालय कर दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts