Categories: Crime

रामपुर में फिर दोहराया चोटी काण्ड, 2 और महिलाओं की कट गयी चोटी

सुरेश दिवाकर
रामपुर. जहाँ एक तरफ प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन चोटी कटने के मामले को अफवाह करार दे रही हैं वहीँ दूसरी तरफ हर दिन चोटी काटने के मामलों ने ज़ोर पकड़ लिया है  कुछ ऐसा ही मामला  है उत्तर प्रदेश के रामपुर से जहाँ कल ही दो मामले सामने आने के बाद  महिलाओं में खौफ था वहीँ फिर से चोटी कटने का मामला सामने आया है जिससे एक बार फिर मामला गरमा गया है और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी का माहौल है।

कोतवाली क्षेत्र शाहाबाद के ग्राम चतरपुर मे बीती रात पोने दो बजे 55 वर्षीय महिला की चोटी कट गई ,चोटी कटते ही महिला बेहोश हो गई और लगभग 3 घण्टे तक बेहोश रही होश आने के बाद वो किसी को पहचान भी नहीं रही थी,परिजन अस्पताल लेकर आये जहाँ उसका उपचार कर वापस घर भेज दिया गया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है….. इसके अलावा एक और मामला कोतवाली शाहाबाद का ही सामने आया है जो कोतवाली क्षेत्र शाहाबाद के ग्राम बड़ी रेबड़ीकला मे 56 वर्षीय महिला पूरन देवी के साथ हुआ ,रात करीब साढ़े चार बजे पूरन देवी  की चोटी कट गयी जिससे गाँव मे हड़कम्प मच गया। उनके पुत्र दाता राम ने बताया कि उसकी माँ  मच्छर दानी के अंदर सो रही थीं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts