अंजनी राय
पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के निर्देश पर रसड़ा कोतवाल जगदीशचन्द यादव व गोरखपुर एसटीएफ टीम राजकुमार सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की देर रात डीसीएम का पीछा करते हुए माधोपुर गांव स्थिति औद्योगिक क्षेत्र पहुंच कर देखा कि डीसीएम पर प्याज लदा है, लेकिन उतारी जा रही थी शराब की पेटियां। टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दो भागने में सफल रहे। गिरफ्तार लोगों में एक गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली नानापार निवासी संजय पांडेय पुत्र विद्याधर पांडे तथा दूसरा देवरिया जनपद क्षेत्र के थाना खुखुंदू कम्हरिया गांव निवासी रहीम अंसारी उर्फ गुड्डू पुत्र अजीमुल्ला है। दोनों ने पुलिस को बताया कि यह शराब हरियाणा चंडीगढ़ से मंगाने के बाद बिहार प्रांत भेजी जाती है। लोगों की माने तो जब से बिहार में शराबबंदी हुई है, शराब माफियाओं के लिए बिहार ले जाने के लिए रास्ता स्वर्ग साबित हो रहा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। टीम में दरोगा संतोष यादव, ओमकार यादव, कांस्टेबल राजेश गिरि, ओमप्रकाश यादव, संदीप यादव मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…