Categories: Crime

24 घंण्टे के अन्दर 06 मनचले पुलिस की गिरफ्त में

देवरिया. पुलिस अधीक्षक देवरिया राजीव मल्होत्रा द्वारा कल दिनांक 09.08.2017 को महिला सुरक्षा मुहिम के तहत सतासी इण्टर काॅलेज रूद्रपुर मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ,जिसमे महिला सुरक्षा सम्बन्धी बातो को सुनाते हुए इस कार्यक्रम के बारे मे जागरूक किया गया था उसी दौरान शिकायत पत्र पेटिका के माध्यम से व मौखिक रूप से कुछ लडकियों द्वारा पुलिस अधीक्षक को कुछ शिकायते प्राप्त हुई थी। जिसको पुलिस अधीक्षक द्वारा गम्भीरता से लेते हुए शिकायतो के निवारण हेतु सख्त निर्देश दिये गये।

उक्त सम्बन्ध मे आज दिनांक 10.08.2017 को ईगल टीम द्वारा शिकायतो के निवारण हेतु कस्बा रूद्रपुर मेे विभिन्न स्थानो पर चेकिंग की गयी इस दौरान विभिन्न स्थानो से 06 मनचलों को पकडकर थाने लाया गया तदपश्चात उनके अभिभावको को थाने बुलाकर उनकंे कृत्य के बारे मे अवगत कराते हुए यह निर्देशित किया जा रहा है कि यदि भविष्य मे कभी भी इनके द्वारा ऐसा कृत्य कारित हुआ तो इनके खिलाफ कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts