सुरेश दिवाकर
जिला अभियंता अधिकारी सुशील कुमार ने बताया आज अंगूरी मस्जिद वाले एरिया में चेकिंग अभियान चलाया गया था जिसमें पुलिस बल भी साथ में था वहां का एरिया अंडरग्राउंड से चार्ज करने की बात कहीं। अभियंता अधिकारी ने बताया की मीटर चेक करने पर 11 मीटर टैम्पर्ड मिले हैं और तीन बाईपास मिले हैं दो कनेक्शन ऐसे मिले हैं जो सैंक्शन लोड से अधिक का उपभोग कर रहे थे अधिकारी ने बताया कि इन सभी के नाम नोट कर लिए गए हैं इन सभी के खिलाफ FIR कर कार्यवाही होगी उन्होंने बताया कि जो ओवरहेड वायरिंग थी वह सभी कटवाकर उतरवाई जा रही हैं क्योंकि उससे बिजली चोरी की संभावना बढ़ती है। इसके अलावा चेकिंग टीम ने मजार टाट साहब के इलाके में भी चेकिंग के दौरान 2 मैकेनिकल मीटर मिले जो दोनों ही बाईपास थे उनके खिलाफ भी FIR करने की बात कही। अभियंता अधिकारी ने बताया प्रशासन के नियमानुसार हफ्ते में दो दिन चेकिंग अभियान चलाया जाता है जिसमें भारी पुलिस बल भी मौजूद रहता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…