Categories: Crime

दिनदहाड़े पत्रकार की पत्नी से चेन, मंगल सूत्र लूटकर बदमाश फरार

रोबिन कपूर 

फर्रुखाबाद : शहर कोतवाली क्षेत्र के खतराना में पत्रकार की पत्नी की चेन लूट कर बाइक सवार फरार हो गये| सूचना मिलने पर पुलिस फ़ोर्स मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल शुरू कर दी. कानपुर के बिल्हौर निवासी धीरज शुक्ला एक टीवी चैनल में पत्रकार है.

उनकी पत्नी की कोमल अपनी बुआ शहर कोतवाली क्षेत्र के खतराना निवासी मधु पत्नी राघवेन्द्र के घर आयी थी| खतराना तिराहे पर एक बाइक पर सवार दो लुटेरो ने कोमल की गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली और फरार हो गये| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गयी. पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की. मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी. शहर कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि महिला की चेन लूट की घटना हुए है. अभी तहरीर नही मिली है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts