Categories: Crime

अपराध का दुस्साहस : दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की गोलियों से भूनकर कर हत्या

रॉबिन कपूर / पंकज यादव 

फर्रुखाबाद। वर्चस्व की रंजिश   चलते ग्राम  प्रधान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी । घटना के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी है । घटना की सूचना मिलते ही मेरापुर थाने की फोर्स व आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये  है।

थाना मेरापुर के ग्राम बिजौरी के प्रधान सुरेन्द्र सिंह यादव अपने किसी निजी कार्य से मोहम्मदाबाद गये थे। वह मोहम्मदाबाद की ओर से बाइक द्वारा घर जा रहे थे जब  प्रधान दोपहर के समय ग्राम मुरान भट्टा के सामने पहुँचे तभी  पीछे तेजी से आयी  पिकअप  चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर लगने से  प्रधान सुरेंद्र सिंह  सड़क पर गिर गए। प्रधान के ज़मीन पर गिरते ही  पिकअप से उतरे तीन असलहो से लेस बदमाशों ने  प्रधान पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी । छाती व पेट में  गोली लगने से प्रधान  सुरेंद्र ने   मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी नाटकीय  ढंग से फरार भी हो गये । सूत्रों से प्राप्त जानकारी से पता चला है कि आरोपी घटना को अंजाम देकर   बोलैरो गाड़ी से   संकिसा की ओर फरार हुए है।प्रधान की बाइक मे टक्कर मारने वाली पिकअप जीप भी  चालक लेकर भाग गया। राहगीरों के अनुसार काले रंग की बोलेरो को सुबह से सड़कों पर कई  बार आते जाते देखा गया था।
प्रधान की दिनदहाडे हत्या की सूचना पर उनके  परिवार मे कोहराम मच गया परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है । पूरे ग्राम मे ग़म मे डूब गया है।  एसओ  राजबहादुर सिंह ने बताया की प्रधान सुरेंद्र सिंह यादव की गोली लगने से मौत हो चुकी है। हत्या की सूचना मिलने पर फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसओ को घटना की तफ्लीश  करके  हत्यारों को पकड़ने के निर्देश दिए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts