अंजनी राय
होश में आने पर जब उसने आपबीती सुनाई तो सभी के रोंगटे खड़े हो गए। मोहल्ला निवासी फजले अहमद (28) पुत्र आफताब आलम दो वर्ष पूर्व दुबई कमाने गया था। शुक्रवार को दुबई से दिल्ली पहुंच लिच्छवी ट्रेन की एसी बोगी में आरक्षित सीट पर बेल्थरा रोड आने के लिए बैठ गया। इस दौरान दिल्ली से तीन अन्य युवक उसके सामने की सीट पर आकर बैठ गए। ट्रेन जब अलीगढ़ पहुंची तो तीनों ने कोल्डड्रिंक मंगाई और फजले अहमद को भी पीने के लिए दी। कुछ देर बाद सभी ने एक ही साथ खाना भी खाया। खाना खाते ही फजले अहमद की हालत बिगड़ने लगी और वह अपनी सीट पर बेहोश हो गया। उसके बेहोश होने के बाद उक्त युवक उसका एक बैग जिसमें नकदी व कीमती सामान था, लेकर किसी स्टेशन पर उतर गए, जबकि दूसरा बैग जिसमें कपड़े थे नहीं ले गए। इस दौरान फजले अहमद को रिसीव करने बेल्थरारोड स्टेशन पर पहुंचे बड़े भाई सुड्डू के बार-बार फोन करने के बावजूद उसने फोन नहीं उठाया तो वह चिंतित हो उठा। स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही वह जब ऐसी कोच के सीट के पास गया जिसमें फजले अहमद सफ़र कर रहा था तो फजले अहमद को बेहोश देखकर वह घबरा गया और कुछ लोगों की सहायता से उसे ट्रेन से नीचे उतारा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…