Categories: Crime

मऊ – धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

संजय ठाकुर
मऊ :विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतन्त्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2017 परम्परागत एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा पुलिस लाईन में ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी गयी। इसके उपरांत महोदय द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक शिवा जी शुक्ल द्वारा ध्वजारोहण कर शपथ दिलायी गयी, इसके अतिरिक्त सर्किल के थानों में  क्षेत्राधिकारीगणों  एवं सभी थानों/चौकियों पर सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित कर्मचारीगणों को शपथ दिलायी गयी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा यूपी 100 के  पीआरबी यूपी 32 डीजी 2253 (कोतवाली नगर) के पुलिसकर्मियों क्रमशः एचसीपी शंकर राम जायसवार, मु0आ0 संतोष कुमार, आरक्षी अनिल यादव, प्रसून राय व होमगार्ड विनीत कुमार को सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन से लेकर स्पोर्ट स्टेडियम तक बालकों की क्रासकंट्री रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts