Categories: Crime

बाघ के दहशत से थर्राया जिला, हमले से घायल एक ग्रामीण की मौत

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी क्षेत्र में एक बड़ी वारदात सामने आई है जहां जंगल मे लकड़ी बिनने गए एक ग्रामीण को बाघ ने। गंभीर रूप से  घायल कर दिया, जिसके उपचार के दौरान मौत हो गई ।

जानकारी के अनुसार मैलानी क्षेत्र में  बीते दिन  दोपहर करीब 1बजे  जगदीश (48) पुत्र इतवारी निवासी वार्ड नं – 2 मोo गौतमनगर हमेशा की तरह जंगल मे लकड़ी बीनने के लिये गया हुआ   था तभी अचानक ही  लकड़ी बीनते वक्त झाडियों में  घात लगाकर बैठे बाघ ने जगदीश पर हमला कर दिया और फिर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया ।परंतु किसी तरह वह बाघ से बचकर अपने घर पहुँचा ।जहाँ उसकी हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया ।आनन फानन में   घायल जगदीश को उसके परिजनों उसे मैलानी के हि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिये लेकर आएं । जहाँ उपचार करने के दौरान उसकी म्रत्यु हो गई ।फिलहाल सभी लोग  बाघ की वजह से दहशत में आ गये हैं  ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: SpecialUP

Recent Posts