Categories: Crime

प्राइवेट नर्सिंग होम में घोर लापरवाही से हुई गर्भवती महिला की मौत

सुदेश कुमार
बहराइच. फखरपुर। अनीता 23 वर्ष पत्नी राजू पुत्र वधु राम अवतार निवासी अचोलिया की शादी पिछले साल हुई थी। अनीता इस समय गर्भवती थी आज रात में उसे प्रसव  पीड़ा हुई । गांव की आशा बहु ने फखरपुर मंजू अवस्थी जो कि एनम है व नर्सिंगहोम चलाती है उनके यहां भर्ती करवा दिया. परिजनों के आरोपों के अनुसार इसके लिये उक्त आशा बहु कप 3000 रुपया कमीशन का मिला था, आरोप है कि पीड़िता रात भर तड़पती रही परंतु उसे सुरक्षित व समय से बच्चा पैदा नही हो सका।

परिणाम स्वरूप आज सुबह उसकी मौत हो गयी परिजनों ने लाश को घर लाकर किया अंतिम संस्कार। पीड़ित राजू ने बताया कि फखरपुर अस्पताल के पास अपना नर्सिंग होम चला रही एनम मंजू अवस्थी उससे रात भर में 8500 रुपये ले लिए केस नाजुक जानते हुए भी अस्पताल रेफर नही किया जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गयी। घटना के सम्बन्ध में समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सुचना नहीं दिया गया था.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts