Categories: Crime

भारतीय जनता पार्टी की ताकत संगठन और कार्यकर्त्ता : डा० के० सी०त्रिपाठी

हरिशंकर सोनी 

सुलतानपुर | भारतीय जनता पार्टी की ताकत हमारा संगठन और हमारे कार्यकर्त्ता है.हम कार्यकर्त्ताओं के बल पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा मिले चिकित्सा प्रकोष्ठ के दायित्व को ऊचाँईयों पर ले जाएंगे.और परिश्रम की पराकाष्ठा कर अपनी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभायेगे.

यह उद्गार उ०प्र०भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संयोजक डा० के० सी० त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में सुपर मार्केट स्थिति भाजपा कार्यालय पर कही.
नवनियुक्ति चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक डा० के० सी० त्रिपाठी के आज भाजपा कार्यालय पहुँचने पर जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की अगुवाई में भाजपाईयों ने फूलमाला से स्वागत कर उन्हें बधाई दी तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया.तत्पश्चात पं० दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया और संगठन कार्य मजबूत बनाने का संकल्प लिया.
स्वागत समारोह को जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, जिला प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेता डा०एम०पी०सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुमन सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा० राम जी गुप्ता आदि ने संबोधित किया. और कहा डा० के०सी०त्रिपाठी अपनी संगठन क्षमता के बल पर चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश में सफलता की ऊँचाईयों पर ले जाएंगे.
स्वागत समारोह में प्रमुख रुप से डा०मंजुला त्रिपाठी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओम प्रकाश पांडे बजरंगी, महामंत्री शशीकांत पांडे. पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,नगर महामंत्री राकेश जायसवाल, राजन चौधरी, अजीत यादव, संदीप पांडे, मनीष जायसवाल, मंगरू प्रजापति, जिला आई. टी. प्रमुख संजय उपाध्याय,आनन्द शुक्ला आदि ने भी डा०के०सी०त्रिपाठी को बधाई व शुभकामनाएं दी.                      
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts