Categories: Crime

उफ़ रे कलयुगी मां अपनी डेढ साल की बीमार बच्ची को मंदिर में छोड़कर हो गई फरार

अंजनी राय

बलिया। मां की ममता का कोई मोल नहीं होता। मां अपनी संतान की सलामती के लिए किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार रहती है, किंतु मां की ममता को कलंकित करते हुए एक कलियुगी महिला नगरा बाजार के दुर्गा मंदिर में शनिवार की दोपहर बाद गंभीर रुप से बीमार डेढ़ साल की बच्ची को बेसहारा छोड़कर चंपत हो गई।

मंदिर के पुजारी अखिलानंद पांडेय ने करीब चार घंटे तक इंतजार किया किंतु जब बच्ची को कोई लेने नहीं आया तो उन्होंने इसकी सूचना भाजपा नेता अशोक गुप्त व विक्की सिंह को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बीमार बच्ची को सीएचसी के बाल रोग विशेषज्ञ डा. अमित कुमार राय के यहां ले गई। डा. राय ने सहृदयता का परिचय देते हुए बच्ची के दवा के खर्च की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली। इसके बाद एसओ सुरेश सिंह ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित करने के बाद बच्ची को अस्थाई रुप से नगरा के भाजपा नेता अशोक गुप्त के संरक्षण में रखवा दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts