अंजनी राय
शीघ्र मरेंगे, पूजा करा लिजिए। अन्यथा दोनों पुत्र से हाथ धो बैठेगी। इस दौरान युवक ने रेखा के बेटे के हाथ पर सफेद रंग के केमिकल लगाया, जो लाल हो गया। लाल रंग मौत का सूचक है। बगैर पूजा भला नहीं होगा। पूजा के लिए युवक ने दो किलो चावल मांगा। चावल में डालने के लिए सोने की सिकड़ी, मगंल सूत्र व हार की मांग करने लगा। महिला ने कहा हार सिकड़ी घर में नहीं है। तब चार जोड़ी सोने का झुमका व कुण्डल चावल में डलावाया और रेखा से कहा आख बन्द कर आप लक्ष्मी जी का ध्यान करें। इसी बीच चावल से गहने निकाल कर अपने जेब में डाला और चावल की गठरी बांध कर आंख खोलने को कहा। रेखा ने आंख खोला तो बताया कि चावल की गठरी में आपके गहने है। दो घन्टे बाद इसे खोलना पहले खोलने पर अनिष्ट हो जायेगा। दो घन्टे बाद जब रेखा ने गठरी खोला तो गहने गायब थे। ठग फरार था। घटना के बाद रेखा व उनकी सास रोने लगी। आवाज सुनकर दर्जनो लोग एकत्र हो गये। इस बीच, सूचना पर पहुंची 100 नम्बर पुलिस ने रेखा और सास को फटकार लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…