Categories: Crime

मोबाईल की दुकान में घुसा लुटेरो का गिरोह, दो पकड़े गये,एक फरार

इमरान सागर 

तिलहर शाहजहाँपुर :- राजीव मोबाईल गैलरी में लूट को घुसे आशीष पुत्र राधे श्याम, विवेक -शिवकुमार तथा अनूज युवको शोरूम पर मौजूद लोगो की दिलेरी से दो पकड़ मे आ गये जबकि अनुज फरार होने मे कामयाब हो गया! उक्त तीनो ने पकड़ से बाहर निकलने के लिए अंटी में रखे चाकू का सहारा लेकर कई लोगो को जख्मी कर दिया! घायल आशीष व कशिश तथा अनूप सक्सेना को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया!

व्यापार मंण्डल अध्यक्ष हितेश (रिंकू) की मदद से पुलिस ने पकड़े गये दो हमलाबरो को हबालात मे डाला! लूट करने आए हमलाबरे की सफेद अपाचे मोटर साईकिल  UP27-AD:7527 को भी पुलिस ने अपने कब्जे में किया! खबर लिखे जाने तक पुलिस कागज़ी कार्यवाही में लगी रही!

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts