Categories: NationalSpecial

भाजपा के कार्यक्रमों में कही उल्टा तिरंगा तो कही रंगोली में तिरंगा बना कर आया कदमो के नीचे, फोटो वायरल

फारूख हुसैन 

लखीमपुर खीरी//पलिया कलां तहसील में  सुबह धौरहरा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद रेखा वर्मा ने सीतापुर में तिरंगे को उल्टा फहरा कर उसका अपमान किया था और इसका फ़ोटो वायरल होते ही ये चर्चा का विषय बन गया था। एक भाजपा सांसद द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देने की बात सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई तो वही सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद की ही नहीं बल्कि पार्टी की ही जमकर खिचाई शुरू हो गई. इस बीच फोटो वायरल होने के बाद भाजपा सांसद द्वारा किसी प्रकार का वक्तव्य भी नहीं आना इस चर्चा को और बढ़ा रहा है.

इसी दौरान दूसरी ओर पलिया तहसील में भाजयुमो के कार्यकर्ताओ के द्वारा भी तिरंगे का अपमान करते हुवे तिरंगे के रंग की रंगोली बनाये जाने और फिर उसके ऊपर खड़े होकर फोटो खिचवाने के बाद यह फोटो भी जमकर वायरल होना शुरू हो गया और यह भी चर्चा का एक बड़ा विषय बन गया. इस दौरान सोशल मीडिया पर लगातार भाजपा कार्यकर्ताओ की खिचाई सारा दिन जारी रही और ये दोनों फोटो लगातार वायरल होते रहे है. दोनों ही घटनाओ में सारा दिन सोशल मीडिया पर और चाय पान की दुकानों पर चर्चोओ को सुना और देखा गया.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts