फारुख हुसैन
बीते लगभग डेढ़ माह से मार्ग बन्द होने के कारण थारू क्षेत्र के वाशिन्दों को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सूड़ा मण्डी के व्यापारियों को भी सामान लाने और ले जाने में तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। थारू आदिवासियों की समस्याएं उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का भी कोई साधन नहीं है। यहां न तो मोबाइल टावर है और न ही अन्य कोई सुविधा। ऐसे में थारू जनजाति के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हो रहे हैं। थारूओं का कहना है कि उन लोगों ने सांसद अजय मिश्र ‘टेनी‘ को इस आशय से वोट दिया था कि वह उन लोगों की समस्याओं की ओर ध्यान देंगे और सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण भी कराएंगे। थारूओं का कहना है कि सांसद ने थारू क्षेत्र में मोबाइल संचार सेवा को शुरू कराने का वादा किया था, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्होंने केवल थारूओं को एक बार अपनी सूरत दिखाई, वह भी धन्यवाद यात्रा लेकर क्षेत्र में पहुंचे हुए थे, न कि उन लोगों की समस्याएं सुनने। सांसद के इस रवैये से थारूओं में खासा रोष व्याप्त है। बुधवार को थारूओं का आक्रोश फूट पड़ा और प्रधान संघ के अध्यक्ष रामनरेश राना के नेतृत्व में सैकड़ों थारूओं ने ग्राम डिगनियां में एकत्र होकर नेपाल जाने वाले पलिया-गौरीफंटा मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान थारूओं ने सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला भी दहन किया। समस्याओं से सम्बन्धित एसडीएम को सम्बोधित एक ज्ञापन गौरीफंटा कोतवाली पुलिस को सौंपा। ज्ञापन में मार्ग का शीघ्र निर्माण कराने, क्षेत्र में मोबाइल संचार सेवा शुरू कराने, गांवों में बिजली की समस्या ठीक कराने व गांवों का विकास कराने की मांग की गई है। इस दौरान ग्राम प्रधान रामनरेश राना के अलावा देवराही ग्राम प्रधान कल्लूराम राना, प्रधान रामबहादुर, प्रधान प्रताप सिंह, प्रधान छेलबिहारी, प्रधान बालचन्द, प्रधान फूलनदेवी व व्यापार मण्डल के अध्यक्ष घनश्याम राठौर, कोषाध्यक्ष चिन्टूराम राना, महामंत्री रजनीश बाबा, उपध्यक्ष मुन्नालाल गुप्ता व व्यापारी नेता शिशिर शुक्ला सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…