Categories: Crime

दहेज के लालच में विवाहिता की रस्सी से गला दबाकर हत्या

सुदेश कुमार

बहराइच. फखरपुर थाना क्षेत्र के सेमरी टेंडवा महंथ निवासी लक्षी राम पुत्र मुरली की शादी 3 वर्ष पूर्व कुन्नी उर्फ रंजना पुत्री मायाराम निवासी हुसैनपुर थाना कोतवाली देहात के साथ हुई थी। मृतका के पिता मायाराम का कहना है कि शादी के बाद से ही उनका समधी व दामाद दहेज की मांग करते आ रहे थे।

दहेज न मिलने की दशा में आज रात उन लोगो ने कुन्नी के गले मे रस्सी फसाकर मार डाला गौरतलब है कि मृतका कुन्नी इस समय गर्भवती भी थी। ग्रामीणों की सूचना पर मृतका के परिजन उसकी ससुराल पहुँचे व फखरपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts