Categories: Crime

संदिग्ध परिस्थिति में होटल मे युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश

कीड़गंज के बहराना मोहल्ला स्थित गोस्वामी होटल के कमरे की खिड़की में लटकता मिला

मो आफताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। नगर के कीड़गंज थाना क्षेत्र के बहराना मोहल्ला स्थित गोस्वामी होटल के कमरे में रविवार की सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जामातलाशी में मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचित किया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर भाई दीपक सावंत ने अपने बड़े भाई के रूप में पहचान की।

मूल रूप से महराष्ट्र के जिला सांगली के थाना माधलमूटी के गांव बीटा निवासी राम चन्द्र सावंत का २६ वर्षीय पुत्र दिनेश रामचन्द्र सावंत अपने छोटो भाई दीपक सावंत के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के महाजनी टोला में रहकर स्वर्ण आभूषण का कारीगरी करते थे। शनिवार की रात छोटे भाई दीपक से बगैर बताये कीड़गंज थाना क्षेत्र के बैहराना मोहल्ला स्थित गोस्वामी होटल में एक मुसफिर की तरह कमरा बुक कराया और अपने कमरे में चला गया। रविवार की सुबह जब होटल का सफाई कर्मचारी पहुंचा तो दरवाजा अन्दर से बन्द था। उसने काफी प्रयास किया लेकिन दरवाजा न खोलने पर उसने तत्काल होटल मैनेजर को सूचित किया। मैनेजर ने कीड़गंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उसका शव खिड़की में बैग की बेल्ट से फांसी पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जामातलाशी ली। उसके पास मिले कागजात के आधार पर उसके भाई दीपक को सूचित करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई दीपक सावंत ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की एक माह पूर्व शादी हुई थी। उसके परिवार में दो भाई में बड़ा, एक बहन, मां बालू देवी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts