Categories: Crime

बास काटने मे हूई फायरिंग

यशपाल सिंह 

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुंभवट में गुरुवार की सुबह बांस काटने को लेकर दो सगे पट्टीदारों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में दूसरे पक्ष का 15 वर्षीय किशोर गोली लगने से घायल हो गया। घायल किशोर की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

क्षेत्र के कुंभवट गांव निवासी अमरेश यादव व संतोष यादव उर्फ गुड्डू दोनों पटीदार हैं। उनके बीच काफी समय से संपत्ति बटवारे का विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे अमरेश यादव साझे में रही बास की खूंटी से बांस काट रहा था। यह देख विपक्षी पट्टीदार संतोष वहां पहुंच कर बांस काटने का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा असलहे से चलाई गई गोली वहां मौजूद अमरेश के भतीजे विपिन (15) के जांघ में लगी और वह गिरकर तड़पने लगा। घटना के बाद हमलावर पक्ष मौके से फरार हो गया। घायल किशोर को आनन-फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा रेफर किए जाने पर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष महराजगंज विवेक यादव का कहना है कि गोली से घायल किशोर के बारे में जानकारी मिली है। घटना की जांच के लिए पुलिस को मौके पर भेजा गया है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts