Categories: Crime

माँ का दर्शन कर लौट रही सुशीला को मारी बस ने टक्कर, गंभीर रूप से हुई घायल

जीत यादव

कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज जी.टी. रोड पर रोडवेज ने युवती को टक्कर मार दिया इससे दर्शन कर लौट रही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल युवती सुशीला देवी पुत्री रामजस पासी, गाँव पूरे कलापत, थाना- चरवा की निवासिनी है. वह अपने चार भाइयो के साथ माँ शीतला देवी (कड़ेधाम) का दर्शन कर लौट रही थी. इसी दौरान पल्हाना रोड मूरतगंज के सामने जी. टी. रोड पर अपने घर जाने के लिए साधन का इंतज़ार कर रही थी कि अचानक इलाहाबाद की तरफ से आ रही फतेहपुर डिपो (रोडवेज) UP 77 N 7552 ने जोरदार टक्कर मारी जिससे सुशीला पटरी पर जा गिरी।

घटना में युवती के दिमाग मे गहरी चोट आई है। हाथ पैर में अंदरूनी चोट भी है। पीड़िता को स्थानीय लोगो की मदद से मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहा उसकी हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल मंझनपुर के लिए रिफर किया गया। एंबुलेन्स न उपलब्ध होने पर निजी साधन से ले जाया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts