Categories: National

नगर में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अजहान आलम 

अमिला (मऊ)। नगर एवं आस पास के क्षेत्रों में मंगलवार को धूम धाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों विद्यालयों, मदरसों एवं निजी तथा सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया गया। स्कूल, कालेज एवं मदरसों में छात्र छात्राओं ने विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर देश की एकता एवं अखण्डता को मजबूती प्रदान करने की सिख दी।

तहसील कार्यालय में उपजिलाधिकारी टी.पी वर्मा ने ध्वजारोहण किया इसके उपरांत तहसील सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर देश को आजाद कराने वाले क्रांतिकारी वीर सपूतों को याद किया गया। इस दैरान उपजिलाधिकारी ने वृक्षा रोपण भी किया। इस अवसर पर तहसीलदार घोसी श्रीप्रकाश गुप्ता, नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह, अधिवक्ता वेदप्रकाश पांडेय, अनिल कुमार मिश्रा, बृजेश पांडेय, सरकारी अधिवक्ता संजय तिवारी आदि रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts