Categories: Crime

माधोटाण्डा क्षेत्र में चरस के साथ एक गिरफ्तार

क्राइम डेस्क
पीलीभीत । माधोटाण्डा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा वल के गश्ती दल ने एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी थाना क्षेत्र के ही ग्राम दयाल पुर का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मधोटाण्डा क्षेत्र में ढकिया घाट पर एस.एस.बी. 49वी वाहनी के समवाय प्रभारी निरीक्ष सुवोध कमार महतों ने थाने पर दर्ज कराये मुकदमें में जानकारी दी है कि वे अपने अपने दल के साथियों के साथ बुधवार शाम लगभग 06 बजे गश्त पर थे । तभी नेपाल की ओर से ऐ युवक नाव से ढकिया घाट पर आया। युवक को टोका तो भागने लगा। उसे दौड़कर पकड़ा तो युवक के पास से लगभग 80 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक ने अपना नाम धर्मेन्द्र व थाना माधोटाण्डा क्षेत्र के ही गाँव दयालपुर को रहने वाला बताया। मामले में मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts