Categories: Crime

जाम में फंसी एसपी तो हरकत में आया अतिक्रमण उन्मूलन दस्ता

सी पी सिंह विसेन

बलिया मुख्य तहसील दिवस पर सिकंदरपुर जा रही पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के सुखपुरा चट्टी पर जाम में फसने का असर यह हुआ कि अतिक्रमण हटाने के लिए गठित जिला स्तरीय टीम के अधिकारी यहां मौके पर पहुंच गए।

फिर थाना सुखपुरा के एसआई लाल बहादुर यादव के साथ उन्होंने पूरे चट्टी का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया. इसी क्रम में सड़क के दोनों किनारों पर के दुकानदारों, भवन मालिकों को यह चेतावनी दिया कि कल यानि बुधवार 2 अगस्त के सुबह तक किसी भी हालत मे सड़क के किनारे से दोनों तरफ 14 फीट की दूरी तक सभी प्रकार के अतिक्रमण हटा लें. अन्यथा 2 अगस्त को ही सुबह 10 बजे के बाद एसडीएम की उपस्थिति मे पुलिस फोर्स की मदद से सुखपुरा चौराहे से प्राथमिक विद्यालय नंबर दो तक के चट्टी को पूर्णतया अतिक्रमण से मुक्त कर दिया जायेगा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts