अलीगढ़, 29 सितंबर। यूपी के अलीगढ जिले के जवां क्षेत्र में कल रात सीडीएफ चौकी के पीछे पुलिस ने घेराबंदी कर 50 हजार के इनामी बदमाश विकास खुजली को मार गिराया। इस दौरान साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में सीओ बरला अनुज कुमार चौधरी, सर्विलांस के दारोगा अभयपाल शर्मा घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ बरला अनुज कुमार के मुताबिक गुरुवार रात नौ बजे सीडीएफ चौकी के पास बाइक सवार दो बदमाशों की आने की उन्हें सटीक सूचना मिली। एसओ जवां अमित यादव को बदमाशों के पीछे लगाया। इस दौरान एसओजी व सर्विलांस टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाश चौकी के पास से होकर सेंट्रल डेयरी फार्म के रास्ते की ओर मुड़ गए। 500 मीटर दूर जाकर बदमाशों की बाइक बजरी पर फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आठ राऊंड फायर किए। दारोगा अभयपाल के बायें हाथ में गोली लगी। पेट में दायीं ओर गोली लगने से सीओ भी घायल हो गए। पुलिस की गोली से एक बदमाश ढेर हो गया। उसकी शिनाख्त विकास खुजली पुत्र पुष्पेंद्र निवासी हरचंद्रपुर, अहमदगढ़ (बुलंदशहर) के रूप में हुई। वह 17 जुलाई को धनीपुर पर हुई 34 लाख की लूट में फरार चल रहा था। सीओ तृतीय ने टीम के साथ जंगल में देर रात तक फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की। मौके से पिस्टल, बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…