अग्रसेन विश्वकर्मा
देवरिया जिले में पथरदेवा-बघौचघाट मार्ग पर एक ट्रक ने मंगलवार को बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के बेलम्हां गांव के रहने वाले दो दोस्त नूरआलम(19) पुत्र भुट्टु और मोहम्मद आकिब पुत्र निसार मंगलवार को एक ही बाइक पर सवार होकर घर से पथरदेवा जा रहे थे। अभी वे मलसी चौराहे के करीब ही पहुंचे थे कि सामने से तेज रब्तार से आ रही ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। रास्ते में ले जाते समय नूरआलम की मौत हो गई। दूसरे का गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां वैशाली और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…