बलिया।। खेजुरी थाना के भूड़ाडीह में ताजिया जुलूस के विवाद के निपटारे को लेकर रविवार को एसडीएम राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें दोनों समुदाय के लोगों के बीच लंबी वार्ता हुई लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। दोनों पक्ष अपनी-अपनी जिद पर अड़े रहे। एसडीएम ने दोनों पक्षों से त्योहार पर आपसी मिलजुल कर समस्या का हल निकालने का दबाव डालते रहे लेकिन इसका कोई असर किसी भी पक्ष पर नहीं हुआ। यहां पर ताजिया के रास्ते को लेकर हर साल विवाद हो जाता है। एक पक्ष का कहना था कि जिस रास्ते से ताजिया निकलती है उसी रास्ते से निकलेगा। यहीं पुराना रास्ता है। इधर इस मार्ग पर बाउंड्री रामाशंकर सिंह की है। वहीं से सीसी रोड भी बन गया है। रामाशंकर सिंह का कहना है कि अब सीसीसी रोड से ही ताजिया निकाला जाय। इधर ताजियादार पप्पू खां व फिरोज सहित अन्य लोग मानने को तैयार नहीं है। एसडीएम ने कहा कि दोनों पक्षों से प्रशासन लगातार वार्ता कर रहा है। जल्द ही हल निकाल लिए जाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…