Categories: Crime

कोतवाली पुलिस ने पकड़े दो लाख से ऊपर के अवैध पटाखे

नितेश मिश्र

देवरिया. पटाखे के साथ देवरिया पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके कब्ज़े से लगभग दो लाख के ऊपर का अवैध पटाखा बरामद किया है. पटाखे बेचने हेतु ले जा रहे इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस कार्यवाही की बात कर रही है, अवैध पटाखों को सील कर दिया गया है, उक्त आरोपी द्वारा एक लाइसेंस दिखाया गया जिसकी जांच में लाइसेंस को अवैध पाया गया, साथ ही साथ उन पटाखों की कोई भी मौके पर मौजूद नहीं पाया गया सूत्रों के मुताबिक कुशीनगर कसया मार्ग पर स्थित भीमपुर गौरा के नजदीक पोखरभिंडा स्थित एक  गिफ्ट कलेक्शन दुकान से भी भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुये है और समाचार लिखे जाने तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शहर के बीचो बीच सब्जी मंडी में स्थित है इस दूकान के पटाखे के गोदाम पुलिस की नज़र नहीं पड़ना आश्चर्य पैदा कर रही है. लगता है जैसे स्थानीय पुलिस किसी बड़ी घटना अथवा दुर्घटना का इंतज़ार कर रही है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts