देवरिया// यूपी में बदमाश कितने बेख़ौफ़ हो चुके है उसकी एक बानगी आज देवरिया में देखने को मिली जब बेखौफ बदमाशों ने अस्पताल परिसर में घुसकर एक चिकित्सक को गोली मार कर हत्या कर दिया. घटना देवरिया के बघौचघाट क्षेत्र की है. जहा बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर की हत्या कर दी और बेखौफी से भाग निकले. सबसे अचम्भे वाली बात यह है कि बदमाशों ने अस्पताल परिसर में इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि मृत क्टर कुशीनगर जिले के सपा जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी के दामाद थे।
कुशीनगर के आलम बाग बेलवां गांव के रहने वाले डॉ. अब्दुल खालिद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौचघाट में प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात थे। सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे वह अस्पताल में ड्यूटी खत्म करके निकलने जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक से पहुंचे दो युवकों ने उनको गोली मार दी। इससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मामले के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। वहीं एसपी राकेश शंकर भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। डाक्टर खालिद पिछले तीन साल से न्यू पीएचसी बघौचघाट में तैनात थे। लगातार बढ़ते अपराध को देखते हैं SP कहां तक ले जाते हैं कितना चेंज करते हैं कि खुद चेंज जाते हैं देवरिया पुलिस का कोई खौफ नहीं है बदमाशों को जब जब चाहे इस घटना को अंजाम दे ें पुलिस से कोई डर नहीं है देखते त्योहारों के मद्देनजर कितनी सुरक्षा कितनी शांति रहती है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…