Categories: Politics

नगर निगम चुनाव गुरुग्राम – निर्दलियो ने दिया भाजपा को जोर का झटका

अनुपम राज.

भाजपा के सबका साथ सबका विकास के नारे से जनता कितना खुश है कितना नाराज़ है इसका नज़ारा गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में देखने को मिला जहा भाजपा को निर्दल प्रत्याशियों ने पटखनी दे दिया. कुल 35 वार्ड में से केवल भाजपा को 13 पर जीत नसीब हुई और और 21 वार्ड पर निर्दल प्रत्याशियों ने अपने झंडे बुलंद कर दिया. रविवार को सुबह 6 बजे मतदान के लिए सभी 546 बूथों पर मॉक पोल शुरू हुई। 1600 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को मतदान से पहले चेक किया गया। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। जिसमें 54.57 फीसदी लोगों ने मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया। अब इस चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और भाजपा को करारा झटका लगा है। 35 वार्ड में से भाजपा को महज 13 पर जीत मिल पाई है।

pnn24.in

Recent Posts