जिले के कोतवाली पलिया में कोतवाली और चौकी के बीच बनी दुकानों में से लगभग एक नहीं दो नही पूरे नौ दुकानों में चोरों ने हाथ साफ कर दिया जिससे व्यापारियों में बहुत ही आक्रोश व्याप्त हो गया है । पूरा मामला खीरी जिले के कोतवाली पलिया कलां के मालगोदाम रोड का है जहाँ पर कुछ चोरों ने नौ दुकानों से लगभग पचास हजार का माल साफ कर दिया ।जिससे लगने लगा है कि एक बार फिर नगर चोरों अराजक तत्वों की गिरफ्त में जाता दिखाई देने लगा है ।ऐसे ही बीती रात चोरों ने पुलिस चौकी और कोतवाली के बीच स्थित नौ दुकानों को चोरों ने निशाना बना लिया ।जिसकी जानकारी होने पर सामने आने के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है व्यापारियों से जानकारी लेने पर पता चला है कि इससे पहले भी कई बार चोरों ने उनकी दुकानों पर हाथ साफ किया है ।परतु पुलिस ने अभी तक इस पर कोई काश ध्यान नहीं दिया है ।
एक बात और यह है कि इन दुकानों में पलिया पत्रकार राजीव गुप्ता की दुकान भी शामिल है । चोरी की दुकानों में राजीव ऑटो मोबाइल्स की दुकान की टीन काटकर घुसे चोर ₹6500 की नगदी पार कर दी इसके बाद चोरों ने लाइन से मौजूद सुनील मैकेनिक बालाजी स्टील पांडे अलमारी नगीना टेंट हाउस नरेंद्र चौधरी की प्लास्टिक की दुकान और अब्दुल करीम की दुकान से लगभग दस हजार की नकदी के साथ ही तीन अन्य दुकानों में हजारों रुपए की नगदी चुरा ली।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…