Categories: CrimeUP

अवैध असलहा फैक्टरी सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी.खीरी जिले में एक बार फिर पुलिस को बड़ी सफललता मिली है जिसमें उन्होंने असलहा बनाने वाले सामन के साथ काफी मात्रा में कुछ बने कुछ अधबने असलहों के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें उचित धाराये लगाकर जेल भेज दिया गया है ।
दरअसल लखीमपुर खीरी जिले में इन दिनों पुलिस को लगातार अपराधियों को पकड़ने में  सफलता मिल रही है और इसी के चलते पुलिस अधिक्षक के द्वारा चलाये गये अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी निघासन के नेतृत्व में थानाधयक्ष सिगाहीं रामकुमार यादव ने अपने हमराहियो विपिर कुमार, कमलेश कुमार आदि के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर थाना सिगाहीं में ही महादेव अड्डा स्थान पर कुछ लोगों को अवैध असलहे बनाते हुए मय असलहा और असलहा बनाने वाली सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम  इसरार पुत्र शमशुद्दीन और रफीक पुत्र शमशुद्दीन निवासी  लबेद पुर थाना धौराहरा जनपद खीरी हाल पता गौरिया प्रहलाद पुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर ,पुन्नू पुत्र अलीहसन निवासी  लबेद पुर थाना धौराहरा जनपद खीरी  गौरिया प्रहलाद पुर थाना लहरपुर जनपद सीतापुर,मोहम्मद शमी पुत्र  मोहम्मद रफी निवासी  लोधियार पुर थाना लहरपुर जनपद  सीतापुर बताया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts