जावेद अंसारी.
वाराणसी. काशी के धरती को दहशत से भरने का एक नाकाम प्रयास आज शुक्रवार को दोपहर में हुआ जब शहर के अतिव्यस्त सिगरा स्थित आईपी माल के पास दो लावारिस अवस्था में अटैची बरामद हुई. लावारिस अटैची की बात शहर में फैलते ही लोगो का मौके पर पहुचने का क्रम शुरू हो गया है. लावारिस अटैची की जानकारी आते ही प्रशासन तत्काल हरकत में आया और सड़क पर आवागमन दोनों तरफ से बंद कर दिया है, समाचार लिखे जाने तक अटैची की जाँच चल रही है, मौके पर भारी पुलिस बल के साथ उच्चाधिकारी पहुचे और किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिये बम निरोधक दस्ता भी मौके पर बुला लिया गया. और शुरू हुई अटैची की छानबीन, सिगरा थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता को एक नहीं बल्कि मौके पर दो टेंशन बर्दाश्त करना पड़ा एक लावारिस अटैची की छानबीन और दूसरा तमाशबीन बनी भीड़ को नियंत्रण में करना. प्रशासन किसी तरह का कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं था और अटैची की गहनता से जांच किया गया तो किसी प्रकार के बम अथवा अन्य विस्फोटक का सुराग नहीं मिलने के बाद अटैची को खोला गया. इस अटैची को खोलने के बाद मालूम चला की अटैची में केवल कुछ कपडे और कागजात ही बरामद हुवे. लावारिस अटैची में मिले कागज़ातो के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त अटैची गोंडा की रहने वाली किसी उर्मिला सिंह की है. पुलिस मौके पर स्थिति सामान्य कर आवागमन शुरू कर चुकी है और अभी तक तमाशबीन बनकर खडी जनता भी अब अपने काम पर जा चुकी है, क्षेत्र में शांति का माहोल है और पुलिस अटैची के सम्बन्ध में उर्मिला सिंह से अब संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रही है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…