बलिया ।। बेसिक स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता परखने व छात्रों-शिक्षकों की उपस्थिति जानने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया अनिल कुमार ने दलपतपुर पूर्वी, करमानपुर, तालिबपुर, भीखा छपरा, रानीगंज बजार आदि विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें दलपतपुर में समायोजित अध्यापक हरिओम अनुपस्थित पाए गये। जिस पर कार्यवाही करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी ने मानदेय काटने की बात कही। बाकी विद्यालयों में उपस्थित रजिस्टर मध्याह्न भोजन रजिस्टर, फल व दुध विद्यालय कि साफ सफाई शौचालय आदि का निरीक्षण मे जो कमी दिखाई पड़ी उसको तत्काल ठिक करने का निर्देश प्रधानाध्यापकों दिया गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल तालिबपुर में अध्यापको के समय से न आने की शिकायत मिली थी। जिस पर अध्यापकों को समय पर विद्यालय आने का निर्देश दिए।उसके बाद विद्यालय के क्लास रूम में जाकर बच्चों से कुछ सवाल भी पूछे गये। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा की अगर कहीं विद्यालय में गड़बड़ी पायी गयी तो जांच कर उस पर कार्रवाई की जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…