थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम मझौरा में उस समय मातम छा गया जब एक अनियंत्रित कार ने तीन बच्चो को पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण एक बच्चे की मौत हो गयी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये । घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया । जानकारी के अनुसार थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम मझौरा निवासी अजय पुत्र सुरेश उम्र 15 वर्ष व अजय पुत्र सोहेल ,13 वर्ष व विशाल पुत्र राधेश्याम, 12 वर्ष , अपने जानवरों के लिए चारा लेने के गन्ने की पत्तियां लेने खेतों पर गये हुए थे और वहाँ से वह पत्तियाँ लेकर वापस अपने घर को आ रहे थे तभी पीछे से भीरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित कार जिसका नंबर UP31 Y 4500 है जिसने उन तीन बच्चो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और जिसमें एक बच्चे को कार रौंदती हुई सड़क से नीचे जाकर झाड़ियों में चली गयी,
जिसके कारण अजय की मौके पर मौत हो गयी और दोनों मासूम गंभीर रूप में घायल हो गये ।जिसमें घायलों को इलाज हेतु आनन फानन में जिला अस्पताल भेज गया। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला अस्पताल भेजा दिया. मृतक के परिजनों ने कार वालों पर हत्या का आरोप लगाया ।लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि कार चालक की लापरवाही से ये हादसा हुआ।
–
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…