वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश सरकार भी पेट्रोल-डीजल पर अपनी वैट दरें कम कर ऐसा करने वाले राज्यों का जनहित में अनुसरण करे। एक वक्तव्य में उन्होंने ने कहा है कि गुजरात सहित कुछ राज्यों के पेट्रोल-डीजल पर वैट दरें घटाकर अपने लोगों को कुछ राहत दी गई है। उत्तर प्रदेश की सरकार को अपने ही दल की उन सरकारों का अनुकरण करते हुए यहां के लोगों को भी राहत देनी चाहिये।
राय ने कच्चे तेल मूल्य की विश्व बाजार में न्यूनतम दरों के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के रिकार्ड उच्चतम स्तर पर गहरी चिन्ता प्रकट करते हुए राज्य सरकार से वैट में फौरी राहत की मांग के साथ ही केन्द्र से भी मांग की है कि पेट्रोल-डीजल की बिक्री को भी जीएसटी दायरे में लाकर जनता को खुली लूट से निजात देने का नैतिक साहस प्रदर्शित करें।।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…