समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में पार्टी कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी अकेले ही साइकिल सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। इसी के साथ निकाय चुनाव में गठबंधन को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया। दीपावली पर अखिलेश अपने गांव सैफई पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इटावा सफारी पार्क को चिडिय़ाघर में बदला जाना सही नहीं है। शेर और चिडिय़ा एक साथ कैसे रहेंगे, यह मुश्किल काम है। सैफई के क्रिकेट स्टेडियम व तरणताल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए खेल मंत्रालय से बात करेंगे।
सुना है कि योगी आगरा में भी दीपावली मनाएंगे – अखिलेश यादव
प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने तंज कसा कि सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में दीपावली मना रहे हैंं। वह कहीं भी दीपावली मना सकते हैं। घर वाले घर पर दीपावली मनाते हैं और अब सुना है कि वह आगरा में भी दीपावली मनाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आधार कार्ड को लेकर अधिकारियों को नरम होना चाहिए। झारखंड में आधार कार्ड को लेकर एक बालिका की भूख से मौत हो गई है, यह शर्म की बात है।
जनता दरबार लगा समस्याएं सुनीं
लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में अखिलेश यादव से मिलने बुधवार को काफी संख्या में लोग आए। अखिलेश यादव ने प्रात: 10 बजे जनता दरबार लगा समस्याएं सुनीं। करीब एक घंटे तक वे लोगों से मिलते रहे। उनकी पत्नी व सांसदडिंपल यादव, उनके बच्चे टीना व अर्जुन भी साथ थे। उनसे मिलने के लिए सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेज प्रताप ङ्क्षसह यादव भी पहुंचे। प्रो. रामगोपाल यादव 20 मिनट तक वार्ता के बाद वापस चले गए।
प्रो. रामगोपाल के घर जाकर मिले मुलायम
दीपावली पर अपने गांव सैफई पहुंचे सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव बुधवार को अचानक पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के घर उनसे मिलने पहुंच गए। मुलायम दोपहर में सैफई पहुंचे और सीधे प्रो. रामगोपाल के घर पर उनको आशीर्वाद दिया। करीब एक घंटा तक दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में वार्ता हुई। शिवपाल सिंह यादव भी दोपहर बाद सैफई आए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…