आफताब फारुकी.
इलाहाबाद। सूबे में जनसेवा के लिए चलाई जा रही एम्बूलेंस सेवा में लगे चालक व कर्मचारियों को तीन माह से वेेतन नही मिलने से आक्रोश व्याप्त हो गया है। जनसेवा कार्य में लगे कर्मचारियों का त्योहार आ चुका है। वह कभी सेवा ठप कर सकते है। प्रदेश में जनसेवा के लिए सरकर द्वारा संचालित की जा रही एम्बुलेंस सेवा 108 एवं 102 के ईएमटी और पायलट रातों दिन जनता की सेवा में लगे रहते है। सूचना मिलते ही अतिशीघ्र पहुंचते है और घायलों व पीड़ितों को सहयोग करने में लग जाते है। इतना ही नहीं उन्हें लोगों की सेवा में घटनास्थल से लेकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एसआरएन अस्पताल में आने वाले एम्बुलेंस के कई चालकों व पायलटों ने बताया कि वेेतन तीन माह से नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते वह आर्थिक तंगी से गुजर रहें है। वह जब अधिकारियों से इस सम्बन्ध में बात करते है तो उन्हें झूंठा अश्वासन देकर चुप करा दिया जाता है। इस सम्बन्ध में एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी अगत करा चुके है। लेकिन अबतक उनका बेतन तीन माह का नहीं मिल पाया है। नाम न छापने के शर्त पर एक एम्बुलेंस के चालक व पायलेट ने बताया कि स्थिति खराब हो चुकी है। दीपावली का पर्व आ गया है। लेकिन जब वेेतन ही नहीं मिल पाया है तो बोनस की क्या उम्मीद रखंे। इलाहाबाद एम्बुलेंस प्रोग्राम मैनेजर प्रवीन श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। यह जानकारी आप को कहां से मिली है। आप इस सम्बन्ध में लखनऊ के अधिकारियों से बात कर लीजिए। लखनऊ कार्यालय एम्बुलेंस सेवा के प्रवक्ता अजय यादव ने बताया कि दो माह का वेेतन नहीं मिल पाया है। दीपावली पर्व के पूर्व ही सभी कर्मचारियों का वेेतन दे दिया जायेगा। इससे पूर्व कुछ दिक्कते आ गयी थी। जिससे कर्मचारियों के बेतन का भुगतान समय से नहीं हो पाया। हालांकि दीपावली पर्व से पूर्व ही हरहाल में कर्मचारियों को वेेतन दे दिया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…